Amethi: पहले स्कूली छात्रा को सिरफिरे आशिक ने जबरन नहर में फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग, दोनों की मौत
अमेठी में एक युवक ने एक स्कूली छात्रा के एकतरफा प्यार में खौफनाक कांड को अंजाम दे दिया। उसने पहले तो स्कूल से घर लौट रही छात्रा को नहर में फेंका और फिर खुद भी पानी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमे एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने एक छात्रा की जान तो ली ही, स्वयं भी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी कि उसी दौरान एक युवक उसे जबरन एक नहर में लेकर कूद गया और डूबने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

स्कूल से घर जा रही थी छात्रा
बता दें कि अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी हरीराम की 17 वर्षीय पुत्री कामिनी कस्बा स्थित जीजीआईसी में इंटर की छात्रा थी। मंगलवार को कामिनी जब गांव की अन्य छात्राओं के साथ अपनी साइकिल पर स्कूल से घर जा रही थी, तभी गांव निवासी प्रदीप गुप्ता ने उसे काशीराम आवासीय कालोनी के पास स्थित जौनपुर ब्रांच नहर के पुल पर रोक लिया। छात्रा कुछ समझ पाती कि इतने में युवक ने उसे उठाकर नहर में फेंक दिया।

नहर में छात्रा को लेकर कूदा सिरफिरा आशिक
छात्रा को नहर में फेंकने के बाद युवक ने खुद भी नहर में कूद गया। घबराई हुई छात्राओं ने फ़ौरन ही परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ पुल पर पहुंचे तो कामिनी का बैग और साइकिल वहीं पड़े थे। पानी का बहाव तेज होने के चलते उनके डूबने की आशंका पर परिजनों ने पूरे प्रकरण की सूचना पुलिस को दी। मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुंची पर पानी का बहाव काफी तेज़ था। इसलिए तत्काल ही पुलिस ने निजामुद्दीनपुर से छह गोताखोर को बुलाकर पानी में उतारा।
Recommended Video

कई दिनों से छात्रा के पीछे पड़ा था युवक
कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह नहर में दोनों का शव मिला। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी पुत्री को नहर में फेंकने वाला युवक कई दिनों से उसके पीछे पड़ा था। उसे समझाया भी गया था। परिवारीजनों को उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा भी कर सकता है। छात्रा के पिता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications