विदाई के समय दूल्हे ने मांगी बुलेट तो हुई जमकर पिटाई, फिर दुल्हन ने लिया यह फैसला

अमेठी, मई 21: खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से है। यहां ग्रामीणों द्वारा दूल्हे की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, दूल्हे ने खाने की टेबल पर बुलेट गाड़ी की डिमांड कर दी। लड़की के पिता ने गाड़ी बुक भी कर दी, लेकिन दूल्हा बगैर बुलेट के विदाई ना करने पर अड़ गया। इस पर ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Amethi News: Villagers beat up groom for demanding bullet

ये मामला अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा केसरिया सलीमपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मई को गांव निवासी नसीम अहमद की बेटी की शादी थी। बारात रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव से आई थी। दूल्हा मोहम्मद आमिर पुत्र इमरान सज धज कर स्टेज पर बैठा था। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने पर घरातियों ने बारात वालों की खूब आवभगत की। हंसी-खुशी निकाह की रस्म अदा की गई और बारातियों ने दावत खाई।

खाने की रस्म के बीच दूल्हे की बुलेट की डिमांड
इसी बीच दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान बाइक की जगह बुलेट की डिमांड रख दी। दुल्हन के पिता ने दूल्हे की यह डिमांड भी मान ली। इतना ही नहीं, उन्हें बुलेट की बुकिंग भी करवा दी। लेकिन दूल्हा और उसका पिता बुलेट के साथ ही विदाई अड़ गए। बात इतनी बढ़ी की ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। वहीं, जब दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने दहेज लोभियों के घर जाने से मना कर दिया।

दर्ज हुई सात लोगों पर एफआईआर
उधर, सूचना पाकर जायस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे और उसके पिता को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों में घंटों वार्ता चली। अंत में हल न निकालने पर दूल्हे ने तलाक देकर पीछा छुड़ाया। प्रभारी कोतवाली अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि दूल्हे और उसके पिता समेत 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+