Amethi News: 'नौकर, चपरासी, प्रॉक्सी...', केएल शर्मा की बेटियों ने स्मृति ईरानी को दिया ऐसा जवाब, हो रही तारीफ
Amethi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को चुनाव हार दिया। स्मृति ईरानी के चुनाव हारने के बाद किशोरी लाल शर्मा की बेटियों द्वारा पिता की जीत पर प्रतिक्रिया दी गई है।
किशोरी लाल शर्मा की बेटी अंजलि द्वारा एक चैनल के रिपोर्टर से बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी को लेकर भी बयान दिया गया है। अंजलि से बात करते हुए रिपोर्टर ने पूछा की स्मृति ईरानी ने आपके पिताजी पर कमेंट किया था कि कांग्रेस ने अमेठी में एक नौकर को टिकट दिया है इस पर आप क्या कहेंगी?

इस सवाल का जवाब देते हुए अंजलि ने कहा कि नौकर बोलो, चपरासी बोलो, प्रोक्सी बोलो, चीटीं बोलो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। अंजलि नहीं कहा कि पिताजी के विरोध में वह खड़ी थीं जो भी उन्होंने बोला उसका रिजल्ट आपने देख लिया।
प्रियंका जी की एक्टिंग काफी अच्छी लगी
अंजलि ने कहा कि उन्होंने प्रियंका जी की एक्टिंग की थी, वह भी बहुत अच्छी थी। स्मृति ईरानी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी कलाकार हैं। इसके बाद रिपोर्टर द्वारा सवाल किया गया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि वह गोवा जाएं और मुंबई जाएं फिर वही करें।
जिस पर जवाब देते हुए अंजलि ने कहा कि यह हम लोग बोलने लायक नहीं हैं कि उनका करियर चॉइस क्या है। मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं बोलना है। इसके अलावा अमेठी की समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए अंजलि ने कहा कि कांग्रेस की मेनिफेस्टो में जो है उसके आधार पर काम किया जाएगा।
हमेशा से ही हमारा परिवार था अमेठी
किशोरी लाल शर्मा की बेटी ने कहा कि अमेठी हमेशा से ही हमारा परिवार था। जब से मुझे रायबरेली बोलना नहीं आता था, मैं रायबरेली को लाइब्रेरी बोलती थी तब से अमेठी और रायबरेली से मेरा लगाव है और अमेठी रायबरेली हमारा परिवार है।
देखें Video-
अंजलि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तारिफ कर रहे हैं। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि "किशोरी लाल जी भी काफी विनम्र व्यक्ति हैं और अहंकार नाम का शब्द शायद वो जानते भी नहीं। यह वीडियो उनकी बेटी का है। इनमें भी वही संस्कारी, विनम्र और संवेदनशीलता की भावना दिखती है।पिछले दिनों चुनाव देखकर समझ आया की यही वो गुण हैं जो आपको आगे ले जाते हैं।" इसी तरह अन्य लोग भी तारिफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications