PCS अफसर से बदसलूकी पर हटाए गए अमेठी के DM प्रशांत शर्मा, अरुण कुमार नए जिलाधिकारी

Recommended Video

    Amethi Collector Prashant Sharma हटाए गए, PCS का पकड़ा था कॉलर | वनइंडिया हिंदी

    अमेठी। पीसीएस अफसर सुनील सिंह से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। दरअसल, भाजपा नेता शिवनायक सिंह के बेटे सोनू सिंह की हत्या के बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान आक्रोशित भीड़ को समझाने की बजाए अमेठी डीएम प्रशांत शर्मा अपना आपा खो बैठे। इस दौरान डीएम ने भीड़ के सामने मृतक के चचेरे भाई और पीसीएस अफसर सुनील सिंह का कॉलर पकड़कर घसीटा। डीएम द्वारा पीसीएस अधिकारी को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडिया वायरल होने के बाद डीएम प्रशांत शर्मा को हटाए जाने की चर्चा चल रही थी।

    बाजार से लौटते वक्त भाजपा नेता के बेटे की हत्या

    बाजार से लौटते वक्त भाजपा नेता के बेटे की हत्या

    12 नवंबर की देर शाम गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिसुनदासपुर गांव निवासी ईंट भठ्ठा मालिक विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू (33) पुत्र शिव नायक सिंह (भाजपा नेता) का चचेरा भाई अर्पित सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह मंगलवार की देर शाम किसी काम से गौरीगंज बाजार आया था। अर्पित बाजार से लौट रहा था तभी रास्ते में मुसाफिरखाना तिराहे पर स्थित नहर पुल के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों से उसका विवाद हो गया। अर्पित ने रास्ते से गुजर रहे एक परिचित से अपने बड़े भाई विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू को मदद के लिए भेजने को कहा। सूचना मिलते ही विजय उर्फ सोनू बाइक लेकर नहर पुल के पास पहुंचे तभी उन्हें गोलियों से भून डाला गया।

    हत्या से क्षेत्र में सनसनी

    हत्या से क्षेत्र में सनसनी

    एक गोली सोनू के सिर पर लगी, जबकि दूसरी पेट में लगी। गोली मारने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने भठ्ठा मालिक को तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भठ्ठा मालिक की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर

    पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर

    हत्या की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह के साथ ही सत्तापक्ष व विपक्ष के तमाम नेता भी अस्पताल पहुंच गए थे। परिजन का आरोप है कि हत्या करने वाला एसओजी टीम की गाड़ी चलाता था। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+