थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस से कहा- 'पिता की अश्लील हरकतों से परेशान हूं', इज्जत नहीं बची तो...

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक किशोरी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी का आरोप है कि उसके पिता उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वहीं, अब पीड़ित किशोरी ने पुलिस ने अपनी इज्जत बचाने की गुहार लगाई है। तो दूसरी तरफ किशोरी के पिता ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने इसे अपने ससुरालवालों की साजिश करार दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

a girl made serious allegations against her father in Amethi district of Uttar Pradesh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में पिता पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ बदनियती से पेश आते हैं। तहरीर के मुताबिक, पिता उसके साथ ऐसी गंदी हरकतें करते हैं कि वह लोगों को बता भी नहीं सकती। किशोरी का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन से भी पिता अश्लील हरकत करते थे। जिसके चलते वे दोनों अपने मामा के यहां रह रही हैं। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि उनकी मां को भी पिता मारता-पीटता है।

'इज्जत नहीं बची तो...'
थानाध्यक्ष से अपनी इज्जत बचाने का गुहार लगाते हुए किशोरी ने लिखा है कि उसकी इज्जत नहीं बची तो वह विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती। वहीं आरोपी पिता ने इन सबके पीछे ससुरालवालों की साजिश बताया है। पिता का कहना है कि एक बार उसने लड़की की पिटाई कर दी थी, जिससे वह नाराज होकर वह अपने मामा के यहां चली गई। वहीं से उसके खिलाफ ससुराल वाले साजिश रच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने बताया कि लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने के पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+