अमेठी: कॉलेज से गायब हुआ 9वीं का छात्र, टीचर ने उसके घर सिर्फ साइकिल भेजी, बैग जमा कर लिया
यूपी में फिर एक स्कूल से गायब हुआ छात्र, टीचर ने उसके घर सिर्फ साइकिल भेजी, कुछ भी बताने से मना कर दिया
uttar pradesh news, अमेठी। यूपी में स्कूल से फिर किसी मां-बाप का बेटा घर नहीं लौट सका। बीते दिनों सुल्तानपुर में 50 लाख की फिरौती के लिए दो मासूमों के अपहरण और हत्या किए जाने के बाद अमेठी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सेंटजान इंटर कॉलेज में 9वीं का छात्र गायब हो गया, मां-बांप को जरा भी खबर तक नहीं लगी। छात्र के टीचर ने महज उसकी साइकिल मां-बाप तक पहुंचा दी और उसका बैग भी कॉलेज में ही जमा करा लिया। मां-बाप बेटे के इंतजार में चक्कर काट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन खेममऊ गांव निवासी राधेलाल के तीन बेटे कस्बे के सेंटजान इंटर कॉलेज में पढ़ रहे हैं। तीनों बेटों में से एक दीपक, बीते 21 दिसंबर को अपने दो अन्य भाईयों के साथ सुबह स्कूल गया था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौट सका। छुट्टी के समय स्कूल के टीचर ने भाईयों से उसकी साइकिल तो घर भिजवा दी, लेकिन बैग स्कूल में ही जमा करा लिया। दो दिन तक खोजबीन करने के बाद परिजनों ने थाने पर अपहरण की तहरीर दी।
वर्क-आउट में लगाई गईं पुलिस की चार टीमें
बेटे के गायब होने पर मां-बाप ने जब कालेज प्रशासन से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह का बयान देने से इंकार कर दिया। वहीं, अमेठी जिले के एसपी अनुराग आर्य ने भी परिजनों को गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। एसपी ने कहा कि स्थानीय थाने पर 24 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी ने कहा कि उक्त छात्र ने (दीपक कुमार 16 वर्ष) स्कूल में किसी अन्य छात्र का मोबाइल छीन लिया था। बाद में वापस कराया गया, इसी डर से वो घर नहीं गया और कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीम वर्कआउट के लिए लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications