पांच दिन से लापता बच्चे की लाश कुएं में मिली, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Amethi news, अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पांच दिन से लापता बच्चे की घर से कुछ दूरी पर कुएं में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

8 year old boy found dead in amethi

गांव के शख्स पर हत्या का आरोप

मामला अमेठी के मोहनगंज थानाक्षेत्र के सैमसी गांव का है। मोहम्मद कलीम का आठ वर्षीय बेटा 20 जनवरी को घर से कुछ दूरी पर बाग में बच्चों के साथ खेल रहा था। पिता कलीम ने गांव के गंगा प्रसाद पर बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस मामले में ग्राम प्रधान उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि 21 जनवरी को रात में आठ बजे जानकारी मिली की बच्चा गायब है। पिता कलीम ने बताया कि बच्चा बाग में खेल रहा था, इस दौरान गंगा प्रसाद के लड़के से उसकी मारपीट हुई थी। उसके बाद से वह लापता हो गया। पांच दिन बाद उसकी डेडबॉडी मिली है। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

8 year old boy found dead in amethi

एएसपी ने कहा- तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि 21 जनवरी को मोहनगंज थाने में बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर बच्चे तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह एक कुएं में बच्ची की लाश बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+