अमेठी: लूट के आरोप में पकड़े गए कारोबारी की कस्टडी में मौत, पुलिस पर थर्ड​ डिग्री देने का आरोप

अमेठी। यूपी की अमेठी पुलिस एक बार फिर कटघरे में है। आरोप है कि पुलिस की थर्ड डिग्री से एक अधेड़ कारोबारी की मौत हो गई। मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। मामले में पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते 5 अक्टूबर को पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार बैंककर्मियों पर फायरिंग कर 26 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले के जल्द खुलासे के लिए अधिकारियों को आदेश दिया। घटना के खुलासे में लगी पीपरपुर पुलिस और एसओजी टीम ने देर रात बाबूगंज बाजार में रहने वाले 45 वर्षीय कारोबारी सत्य प्रकाश शुक्ला के घर पहुंची और तलाशी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप

पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप

मंगलवार की सुबह पुलिस सत्य प्रकाश को लेकर सुल्तानपुर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सत्य प्रकाश शुक्ला के भाई का आरोप है कि पुलिस की थर्ड डिग्री से उनके भाई की मौत हुई है। वहीं, सत्य प्रकाश के बेटे ने बताया कि 10 से 12 पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाने से पहले रास्ते में ही पिता की पिटाई शुरू कर दी थी। बेरहमी से पिटाई की वजह से उनके पिता की मौत हो गई। बता दें, फिलहाल इस मामले पर अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यूपी पुलिस पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

यूपी पुलिस पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री से आरोपी की मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यूपी पुलिस पर ऐसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। कुछ महीने पहले ही शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्होना चौकी में भी चोरी के आरोप में चौकी लाए गए एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। वहीं, हापुड़ में भी एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+