Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: आजमगढ़ से दिल्ली जा रही बस अंबेडकरनगर में हाईवे पर पलटी, कई यात्री घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद में शुक्रवार की रात में एक बड़ा हादसा हो गया। आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस अंबेडकर नगर में अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई।

बस पलटने के बाद वहां अपरा तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाले। हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग चोटिल बताए जा रहे हैं।

up-news-the-bus-going-from-azamgarh-to-delhi-overturned-on-the-highway-in-ambedkar-nagar

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद क्रेन मंगा कर बस को सीधा कराया गया। घायल हुए कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर बस दिल्ली जा रही थी। यात्रियों को लेकर बस अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सम्मोपुर गांव में पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित हो गई।

खबर अपडेट की जा रही है....

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+