UP News: स्ट्रीट डॉग ले रहा है पिटाई का बदला, बार-बार परिवार को बना रहा अपना शिकार, जानें क्या है पूरा मामला
Ambedkar Nagar UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अंबेडकर नगर जनपद के रहने वाले एक शख्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि उसे और उसके परिवार के लोगों पर स्ट्रीट डॉग लगातार हमला कर रहा है।
उसका कहना है कि स्ट्रीट डॉग के हमले के चलते उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। परिवार के मुखिया को ही बीते करीब 6 महीने में स्ट्रीट डॉग ने नौ बार कटा है। पिछले दिनों कुत्ते के काटने से उसे गंभीर चोट आई थी।

उसका कहना है कि उसके पैर में कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया था जिससे उसके पैर में 10 टांके लगे हुए हैं। किसी काम से परिवार के सदस्य कोई यदि बाहर निकालना पड़ता है तो कोई भी सदस्य अकेले नहीं निकलता है जिससे कि कुत्ते के हमले से बचा जा सके।
एक घाव ठीक होने से पहले ही कर देता है दूसरा हमला
दरअसल‚ यह पूरा मामला अंबेडकर नगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली मोहद्दीनपुर गांव का है। गांव में कृष्ण कुमार उपाध्याय का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि एक बार कृष्ण कुमार उपाध्याय ने गांव के एक स्ट्रीट डॉग की पिटाई कर दी थी।
पिटाई करने से स्ट्रीट डॉग इतना नाराज हो गया कि वह कृष्ण कुमार उपाध्याय को देखते ही काटने के लिए दौड़ने लगता। कृष्ण कुमार उपाध्याय का कहना है कि बीते जनवरी माह से वह कुत्ता उनके और उनके परिवार के लोगों पर हमला कर रहा है।
अकेले कृष्ण कुमार के ऊपर कुत्ते ने अब तक करीब आठ बार हमला कर चुका है। कृष्ण कुमार उपाध्याय का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद एक घाव नहीं भर पाता है तब तक कुत्ता दूसरी जगह काट लेता है। ऐसे में परिवार में दहशत का माहौल है।
गांव के किसी अन्य सदस्य पर नहीं करता हमला
यह भी कहा जा रहा है कि गांव के छोटे-छोटे के साथ वह कुत्ता खेलता और दौड़ता है। हैरानी वाली बात है कि गांव की किसी और ने सदस्य को वह नहीं काटता है। जबकि कृष्ण कुमार उपाध्याय और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को देखते ही कुत्ते का व्यवहार बदल जाता है।
इस मामले को लेकर कृष्ण कुमार उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों से भी की गई है। कृष्ण कुमार का कहना है की शिकायत के बाद भी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग किया कि कुत्ते के हमले से परिवार को बचाया जाना बेहद जरुरी है।












Click it and Unblock the Notifications