UP Ambedkar Nagar: छेड़छाड़ के दौरान छात्रा की मौत मामले में एंटी रोमियो टीम पर गाज, 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
UP Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने के दौरान छात्र की मौत होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने हंसवर थाने के एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया है।
यह भी बता दें की घटना के बाद हंसवर थाना प्रभारी को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब सोमवार को एंटी रोमियो टीम के प्रभारी दरोगा दिनेश चंद्र मिश्र और हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कांस्टेबल नवनीत कुमार सुमन सिंह और अंशिका सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। यह भी कहा गया है कि सभी के खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी की जाएगी।

दरअसल, अंबेडकर नगर जनपद के हंसवर थाना अंतर्गत 15 सितंबर को कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद साइकिल से छात्रा अपने घर वापस लौट रही थी। हीरापुर बाजार में पहुंचने पर मनचले युवकों ने उसका दुपट्टा खींच लिया था। दुपट्टा खींचने के बाद छात्रा की बाइक का असंतुलित हो गई थी और बाइक समेत छात्रा सड़क पर गिर गई थी।
सड़क पर गिरने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार की बाइक छात्र को टक्कर मारते हुए कुचल दी थी। बाइक से कुचलने के चलते गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को तीनों आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी शाहबाज और फैसल सिपाही की बंदूक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शाहबाज और फैसल के पैर में लगी थी। इसके अलावा पुलिस से बचकर भागते समय तीसरा आरोपी गिर गया था उसका पैर फैक्चर हो गया था।
तीनों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा घटना के दौरान कर्तव्य में शिथिलता बरतने के संबंध में एंटी रोमियो टीम के उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा समेत पांच पुलिसकर्मियों को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications