सीएम योगी बोले, 'अपने पापों की सजा भुगत रहा पाकिस्तान, अब तो PoK के लोग भी...'

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अम्बेडकरनगर को 1212 करोड़ रुपये की 2339 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ सालों में हुए ऐतिहासिक विकास की चर्चा भी की। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज भारत की पूरे विश्व में अपनी खास पहचान है। देश सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, उद्योग सहित सभी क्षेेत्रों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

cm

सरकार की योजनाओं का सभी को मिला लाभ
सीएम योगी ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कई जनकल्याणकारी योजनाओं ने आमजन का जीवन पूरी तरह बदला है। आज लोगों को राशन, गैस, बिजली, स्वास्थ्य सभी का लाभ मिल रहा है। देश की जनता के हित में वर्तमान समय में भी कई योजनाएं चलाई जा रही है।

आतंकवाद का हुआ सफाया
सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश आतंकवादियों से परेशान था। आतंकवाद, उग्रवाद व नक्शलवाद का इन नौ सालों में सफाया हुआ है। इन वर्तमान समय में भी कार्रवाई की जा रही है।

कश्मीरियों को भारत पर गर्व
आज कश्मीर के लोगों को अपने देश भारत पर गर्व हैं। वहां से आतंकवाद जैसे बड़े अभिशाप को खत्म कर रोजगार व विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार की कई योजनाएं वहां चल रही है। आज पाकिस्तान जैसे दरिद्र देश के साथ कोई खड़ा नहीं होना चाहता है।

नए भारत के निर्माण का समय
सीएम योगी ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब जाति व मजहब से ऊपर उठकर नए भारत का निर्माण किया जाए। स्वार्थ की भावना का त्याग कर देश हित के साथ सभी को आगे आने की जरुरत है।

विरोधियों पर बरसे सीएम
सीएम ने कहा कि देश का विकास ये परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने वाले लोग नहीं कर सकते । इन लोगों को लिए अपना हित पहले है और देश का बाद में। देश का विकास करने के लिए त्याग की भावना होनी चाहिए। सेवा की भावना होनी चाहिए और यह सिर्फ बीजेपी कर सकती है।

योगासन के लिए की अपील
इस दौरान सीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आमजन से एक घंटा योग करने की अपील की। गांव के पंचायत भवन या किसी सार्वजनिक स्थान पर योग अवश्य करने को कहा।

ब्रिटेन से आगे भारत
सीएम ने कहा कि आज अपना देश भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह भारत की तीव्र गति से हो रहे विकास को दर्शता है। भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रुप में उभर कर सामने आया है।

काशी जाने की सभी से की अपील
इस दौरान सीएम ने प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर हो रहे तीव्र परिवर्तन की चर्चा करते हुए सभी से अयोध्या व काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने की अपील की।

Recommended Video

      Kanwar Yatra 2023: 12 फीट से ऊंची कांवड़ नहीं, पहचान पत्र जरुरी, जानें सारे नियम | वनइंडिया हिंदी

      .

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+