Ambedkar Nagar News: सुभासपा के प्रदेश सचिव अशोक यादव गांजा तस्करी में गिरफ्तार
Ambedkarnagar News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक यादव को अंबेडकरनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अशोक यादव ओमप्रकाश राजभर के बेहद करीबी हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
अशोक यादव अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ओम प्रकाश राजभर ने अभी हाल ही में इन्हे पार्टी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी थी। ओम प्रकाश राजभर जब ही यहां दौरे पर आते थे, अशोक यादव उनके अगुआनी में हाजिर रहते थे।

सम्मनपुर थानाध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने बताया कि अशोक यादव व इसके एक अन्य साथी के पास से सात किलों से अधिक गांजा बरामद हुआ है। दोनों को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। कुर्की बाजार के पावर हाउस के पास बने पुलिया के निकट से दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं अशोक यादव की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सुभासपा के जिलाध्यक्ष ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिव की गिरफ्तारी पूरी तरही पूर्व नियोजित है। द्वेष वश यह काम किया गया है। किसी भी व्यक्ति के साथ पुलिस का यह व्यवहवार उचित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications