अंबेडकर नगर: सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, एक हिरासत में
Ambedkar Nagar News, अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में बुधवार को सपा नेता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता को गंभीर हालत अस्पातल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।

मामला अंबेडकर नगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के ताज टॉकीज इलाके का है। बुधवार की देर शाम सपा नेता मोहम्मद अयाज गुल्लू ताज टॉकीज के निकट मौजूद थे तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली पेट में लगी है जबकि दूसरी कंधे के पास लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता गुल्लू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बता दें कि सपा नेता अयाज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उस पर गोली एक प्रतिष्ठित स्कूल प्रबंधन ने चलवाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने घटनास्थल का दौरा किया। सपा नेता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक विद्यालय प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। घायल के अनुसार विद्यालय प्रबंधकीय विवाद में घटना को अंजाम दिलाया गया।
ये भी पढ़ें:- अंबेडकर नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications