जिन हाथों से भाई को राखी बांधती थी बहन, उसी ने ले ली जान, जिंदगी की जंग हार गया छोटा भाई

अम्बेडकर नगर। जिस भाई की कलाई पर राखी बांधकर बहन भाई की सलामती की दुआ मांग रक्षा का वचन लेती है। अब वही बहन अपने भाई की कातिल बन गई। मामला यूपी के अंबेडकर नगर का है। यहां एक बहन की पिटाई से लहूलुहान भाई दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते हार गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की बहन को हिरासत में ले लिया है।

sister killed her own brother for the sake of property

मामला जिले के अहिरौली थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम बाला पैकोली का है। उक्त गांव के निवासी रामजीत की उम्र 32 वर्ष है। 25 जून की रात्रि को उसका पत्नी रीतू से विवाद हो रहा था। इसी दौरान वहां उसकी बहन मंगला पहुंच गयी और लकड़ी के एक टुकड़े से उसके ऊपर हमला बोल दिया। सिर और सीने में चोट लगने के कारण रामजीत वहीं गिर गया। जिसे अचेत अवस्था मे दर्शन नगर अयोध्या मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मंगला मृतक रामजीत की बड़ी बहन है। जानकारी के मुताबिक मंगला के पिता ने दो-तीन जग शादी की बात करी लेकिन मंगला को पसंद नहीं आया। अंत में पिता ने अपने घर ही रहने की व्यवस्था कर दी और तब से वह अपने मायके ही रही है। बताया जा रहा है कि मंगला जमीन जायदाद में हिस्सा को लेकर अक्सर अपने भाई से विवाद करती रहती थी और ये घटना भी उसी हिस्सेदारी के विवाद का परिणाम है। मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने मंगला को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+