पेड़ से बांधकर युवक को पीटने के लिए टूट पड़े लोग, भीड़ देखती रही तमाशा

अंबेडकर नगर। यूपी के अंबेडकर नगर में एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जमीनी विवाद में एक युवक को लोगों ने पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक युवक को मुक्त कराया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, जब पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में तहरीर लेकर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

man tied with the tree and beaten brutally by mob

ये मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहोरिकपुर का है। गांव निवासी अखिलेश उर्फ भोला का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार की देर शाम दर्जनों लोगों ने अखिलेश को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
दबंगों द्वारा सजा देने पर और पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अखिलेश से तहरीर लेकर 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी वीके मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+