बेवफा पत्नी के सिर में गोली मार उसके प्रेमी के पास पहुंचा शख्स, बरसाई गोलियां

अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के प्रेमी और उसके दोस्त पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

man killed his wife over illicit relationship

क्या है पूरा मामला

मामला अकबरपुर का है जहां रफीक और कमरजहां की शादी हुई थी। कमरजहां का शाहरुख नाम के युवक से अफेयर था। दिसंबर 2018 में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। रफीक इस बात से काफी परेशान था। कमरजहां अपने प्रेमी के साथ वापस आई और अलग किराए के मकान में रहने लगी। गुरुवार सुबह जब कमरजहां हॉस्पिटल में डयूटी करने पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे रफीक ने हॉस्पिटल में ही उसके सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमी और उसके दोस्त को मारी गोली

इसके बाद उसके प्रेमी शाहरुख के पास पहुंचा और उसपर भी ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं, उसके साथ में जा रहे दोस्त को भी गोली मारकर फरार हो गया। फायरिंग की घटना से हडकंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी के साथ इनाम की भी घोषणा कर दिया है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+