कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा- भाजपा ने कराया पुलवामा हमला, दोनों दाढ़ीवालों को जेल भेजेंगे

अंबेडकरनगर। फूलन देवी की सियासी विरासत को बचाने के लिए अंबेडकरनगर से चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेद निषाद ने पुलवामा हमले पर सवाल उठाया है। उम्मेद निषाद ने कहा कि भाजपा ने पुलवामा हमला कराया है और जवानों को मरवाया है। अगर कांग्रेस की सरकार आई तो जांच कराएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए उम्मेद निषाद ने कहा कि दोनों दाढ़ी वालों को जेल भेजेंगे।

क्या कहा उम्मेद ​निषाद ने?

क्या कहा उम्मेद ​निषाद ने?

भाजपा पर निशाना साधते हुए उम्मेद निषाद ने कहा, ''मैं खुला ऐलान करता हूं, ये जो हुआ है पुलवामा अटैक ये इन्होंने खुद करवाया है। ये खुद बहुत बदमाश लोग हैं, हमारे नौजवानों को मरवा दिया। हमारी सरकार बनेगी तो इनका वो हाल करेंगे, इन दोनों दाढ़ी वालों को जेल के अंदर ठूंस कर दिखाएंगे।''

कौन हैं उम्मेद निषाद?

कौन हैं उम्मेद निषाद?

गठबंधन के भंवर में फंसी अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराने के लिए कांग्रेस ने बुंदेलखंड के बीहड़ों की रानी कुख्यात डकैत फूलन देवी के पति उम्मेद निषाद पर दांव लगाया है। फूलन देवी जब बीहड़ छोड़ राजनीति में आई तो लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा में पहुंच गयी। फूलन देवी की मौत के बाद उनके पति उम्मेद निषाद को पत्नी की सियासी विरासत को बचाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। उम्मेद निषाद को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बना कर जिले की राजनीति में नया समीकरण बना दिया है।

बदल रहा है जिले का सियासी समीकरण

बदल रहा है जिले का सियासी समीकरण

अंबेडकर नगर की राजनीति में गत तीन दशक के अंदर बसपा और सपा का दबदबा रहा है। मायावती ने यहां से चार बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। सबसे पहले वह 1989 में चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने 1998 और 1999 में जीत हासिल की। लेकिन 2002 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी। अंबेडकर नगर से दो बार बीएसपी से सांसद रहे राकेश पांडेय को 2014 में बीजेपी के हरिओम पांडेय ने एक लाख चालीस हजार वोटों से हराया था। लेकिन इस बार कांग्रेस ने फूलन देवी के पति को मैदान में उतार कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+