Ambedkar nagar accident: पति-पत्नी और 2 बच्चियों समेत एक ही परिवार के 4 की मौत, बेटे की हालत गंभीर

एनएच 232 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर सवार पति पत्नी व उनकी दो बच्चियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही हादसे में घायल एक बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

Ambedkar Nagar accident on NH 232 4 of same family including husband wife and 2 girls died

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर ज़िले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एनएच 232 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंद दिया। वहीं बाइक पर सवार पति पत्नी व उनकी दो बच्चियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर ही बैठे उनके बेटे की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।

Ambedkar Nagar accident on NH 232 4 of same family including husband wife and 2 girls died

Recommended Video

    वैशाली: तीन वाहनों की हुई भीषण टक्कर, बोलेरो के उड़े परखच्चे

    एक ही परिवार के 4 की मौत
    दरअसल, आज दोपहर 3 बजे के बाद अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया के पास स्थित एनएच 232 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी अनुसार इस बाइक पर मालीपुर थाना क्षेत्र के चितौना कला गांव के रहने वाले पति पत्नी व उनके तीन बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रेलर द्वारा मारी गई टक्कर के बाद बाइक पर सवार पति पत्नी व उनकी दो बच्चियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही हादसे में घायल एक बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है, जिसके चलते घायल बेटे को जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। चूंकि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया, अकबरपुर कोतवाली पुलिस जाँच में जुटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+