4 साल की बच्ची को गोद में उठाने की बात पर हुआ सास-बहू में झगड़ा, फिर घर पर मातम पसरा

अंबाला। सास-बहू के झगड़े की खबरें आपने भी खूब पढ़ी होंगी। कई बार सास-बहू का विवाद इतना बढ़ जाता है कि उनमें से किसी की जान तक चली जाती है। ऐसी ही घटना हरियाणा में अंबाला के गांव भड़ौग में हुई है, जहां 4 साल की बच्ची को गोद में उठाने की बात पर बहू का सास से झगड़ा हो गया। दोनों में कहासुनी इतनी ज्यादा हुई कि, खफा बहु ने जहर खा लिया।

Mother-in-law and daughter-in-law

पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि, समय पर उचित उपचार न मिलने से बहू की जान चली गई। उसकी पहचान दलजिंद्र कौर के तौर पर हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, विवाहिता दलजिंद्र कौर ने अपनी सास से हुए झगड़े के बाद कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Mother-in-law and daughter-in-law

पंजोखरा थाना पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता गांव मरदो साहिब निवासी सोहन लाल ने जलापूर्ति विभाग के ट्यूबवेल आॅपरेटर व भड़ौग निवासी पति मोहित कुमार, सास कृष्णा व दो ननदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बहु के घरवालों का आरोप है कि, उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया। सास ने उसे तंग किया। जिसके बाद यह नौबत आई। इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+