CM खट्टर बोले- हम हरियाणा में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए विकल्प तलाश रहे हैं, यहां मिलेगी सबको
अंबाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच यह माना है कि आॅक्सीजन की आपूर्ति कराना भी बड़ी समस्या है। आज मुख्यमंत्री ने अंबाला में कहा कि दिन-ब-दिन जैसे-जैसे मामले बढ़ रहे हैं, हम एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं... और वह है ऑक्सीजन की आपूर्ति। हम ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। मेरी पहली प्राथमिकता सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता है।

अंबाला के सिविल अस्पताल में पहुंचने पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, पूरे जिले (अंबाला) में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा, "मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मुझे ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की बात की। यहां ऑक्सीजन बेड, सामान्य बेड और वेंटिलेटर भी पर्याप्त हैं। सभी मरीजों को ऑक्सीजन मिल रहा है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला के सिविल अस्पताल का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया है। जहां मुख्यमंत्री न कहा कि, पूरे जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां बेड भी पर्याप्त हैं और कोई दिक्कत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications