लालकुर्ती में होटल मालिक का बेटा रूम का दरवाजा बंद कर एग्जॉस्ट फैन से फंदे पर लटका, मौत

अंबाला। हरियाणा में अंबाला स्थित लालकुर्ती में होटल हाईवे-इन के मालिक के बेटे ने होटल के ही कमरे में आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान 34 वर्षीय परविंद्र सिंह उर्फ पम्मी के तौर पर हुई। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के आधार पर बताया कि, दोपहर बाद को होटल पर आने के बाद पम्मी अपने कमरे में चला गया था। काफी समय तक जब परिवार का पम्मी से संपर्क नहीं हुआ तो परिजन होटल पहुंचे। परिजनों ने होटल के कमरे का दरवाजा बंद पाया, तो दरवाजा ताेड़ा गया। परिजनों ने देखा कि, पम्मी एग्जॉस्ट फैन से फंदे पर लटका हुआ था।

ambala lal kurti hotel highway inn owners son lost life

परिजनों ने फौरन पम्मी को उतारा और उसे सिविल अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सूचना पाकर पड़ाव चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू की। लालकुर्ती चौकी पुलिस ने बताया कि, मृतक पम्मी विवाहित था और 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। तीनों भाइयाें के घर मच्छौंडा में हैं। लालकुर्ती चौकी प्रभारी एएसआई जय सिंह ने कहा कि, हमने कमरे की छानबीन की थी, मगर सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहां पम्मी ने फंदा क्यों लगाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। परिजनों से पूछताछ के बाद ही उसकी आत्महत्या के कारण साफ होंगे।

बता दिया जाए कि, होटल हाईवे-इन हरियाणा में जीटी रोड पर पड़ता है। पुलिस के अनुसार, वहीं पम्मी शाम के समय करीब 4:30 बजे पहुंचा था। रिसेप्शन पर कुछ समय बैठने के बाद पम्मी रूम नंबर-103 में चला गया। उसके बाद बाहर नहीं निकला। बताया जाता है कि परिजनों ने पम्मी के मोबाइल पर कॉल किए, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उसके करीब एक घंटे बाद वे होटल पहुंचे। उन्होंने रूम नंबर-103 खोलना चाहा तो वो अंदर से लॉक था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+