Alwar : जब पपला गुर्जर और जिया गले मिलकर फूट-फूटकर रोए, गैंगस्टर बोला-'इसका कोई कसूर नहीं'
अलवर। 17 माह की फरारी के बाद राजस्थान पुलिस की पकड़ में आए गैंगस्टर पपला गुर्जर उर्फ विक्रम गुर्जर और उसकी प्रेमिका जिया से जुड़े नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि गिरफ़्तारी के बाद पपला गुर्जर और जिया का पुलिस थाने में आमना-सामना हुआ तो दोनों काा दिल पसीज गया और वे एक-दूसरे के गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे।
Recommended Video

6 सितम्बर 2019 को फरार हुआ पपला
बता दें कि 6 सितम्बर 2019 की सुबह राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ पुलिस थाने में एके-47 से फायरिंग के बाद पपला गुर्जर फरार हो गया था। फिर फरारी काटते-काटते पपला महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच गया, जहां उसकी दोस्ती जिम संचालिका तलाकशुदा जिया से हुई।

दोनों में दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई
दोनों में दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। पहले दोनों अलग-अलग किराए के मकानों में रहते थे। पकड़े जाने से 12 दिन पहले दोनों एक ही मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इधर, अलवर पुलिस को भनक लगी तो विशेष टीम बनाकर 27 व 28 जनवरी की रात को कोल्हापुर में दबिश देकर दोनों को पकड़कर राजस्थान लाया गया।

उदल नाम से आधार कार्ड बनवा रखा था
संभवतया जिया को पपला गुर्जर की हकीकत पता नहीं थी। उसने पपला की बजाय उदल नाम से आधार कार्ड बनवा रखा था। राजस्थान लाए जाने के दौरान पहली बार एयरपोर्ट पर पपला व जिया की मुलाकात हुई। तब जिया ने उससे पूछा कि वो कौन है। जवाब मिला-पांच लाख का इनामी पपला गुर्जर। इसके बाद जिया रोने लगी।

पपला 13 व जिया सात दिन के पुलिस रिमांड पर
इसके बाद अलवर लाया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पपला को 13 व जिया को सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। दोनों को अलवर जिले के नीमराना पुलिस थाने में ड्रोन की निगरानी व दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया है।

पपला गुर्जर और जिया को आमने सामने बैठाकर पूछताछ
नीमराना पुलिस थाने में पुलिस ने रविवार को पपला गुर्जर और जिया को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की। इस दौरान पहले तो वे एक-दूसरे को देखते रहेा। फिर गले लिपटकर रोने लगे। रोते हुए पपला ने पुलिस से कहा कि जिया का कोई कसूर नहीं है। उसे छोड़ दिया जाए। उसे जाने दो।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications