दो लोगों को कुचलने के बाद दुकान में घुसा ट्रोला, युवक के दोनों पैर टूटे
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाना इलाके में शुक्रवार सुबह 7 बजे ट्रोले से कुचले जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति के दोनों पैर टूट गए।

जानकारी के अनुसार थानागाजी में प्रतापगढ़ तिराये के पास शुक्रवार सुबह सात बजे तहसील कार्यालय के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक ट्रोला आया। दोनों लोगों को कुचलने के बाद ट्रोला एक दुकान में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर घायल को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। एएसआई तेजाराम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त किशन नाम के युवक के रूप में हुई। पुलिस ने उसका शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। उधर, मौका पाकर ट्रोला चालक हादसे के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रोला जब्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications