Work From Home कर रहे दो वेब डिजाइनर सगे भाइयों की कोरोना से आधे घंटे में मौत, एक साथ उठी अर्थी
अलवर, 25 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कई परिवारों में कहर बरपाया है। इन्हीं में राजस्थान के अलवर जिले के विलासपुर का वो परिवार भी शामिल है, जिसमें दो सगे भाइयों की महज आधे घंटे के अंतराल में ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विलासपुर के 42 वर्षीय हरनेक सिंह और उसके छोटे भाई 37 वर्षीय सुबेक सिंह वेब डिजाइनर थे। दोनों दिल्ली व गुरुग्राम स्थित कंपनी में जॉब करते थे। कोरोना महामारी के चलते दोनों भाई अपने गांव में स्थित घर रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। गांव में इतनी सख्ती नहीं होने के कारण दोनों कोरोना वारयस से संक्रमित हो गए।
परिजनों पर दुखों का पहाड़ उस वक्त टूटा जब दोनों भाइयों की महज आधे घंटे के अंतराल में ही मौत हो गई। फिर दोनों की एक साथ अर्थी उठी तो कोई आंसू नहीं रोक पाया। हरनेक सिंह के चार साल व सुबेक सिंह के दो साल की बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications