Alwar News: ससुराल में दो सगी बहनों के शव कमरे में मिले, पिता का आरोप-'बेटियों को दहेज के लिए मारा गया'

राजस्थान के अलवर में 2 बहनों के शव ससुराल में एक कमरे से मिले हैं। पिता ने उनकी दहेज हत्‍या का आरोप लगाया है।

राजस्‍थान के अलवर जिले के कठूमर पुलिस थाना इलाके के गांव फरासिया सौंख में शनिवार को अपने ससुराल में दो सगी बहनों के शव एक कमरे में मिले हैं। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज की उन दोनों की हत्‍या के आरोप लगाए हैं। पुलिस सुसाइड के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

alwar sisters suicide

अलवर एसपी आनंद शर्मा के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में ससुराल में दोनों बहनों की आत्‍महत्‍या का मामला लग रहा है, मगर आत्‍महत्‍या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। एफएसएल व एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्‍य उठाए हैं। वास्‍तविक कारणों का पता पुलिस जांच में ही चल सकेगा।

उधर, गोविन्द राम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी वंदना और अंजना की शादी दिसम्‍बर 2021 में शैलेंद्र व उसके भाई कैलाश के साथ हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल व दो लाख 51 हजार रुपए दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों को दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे थे। मारपीट कर उनको घर से निकाल दिया था। वे अपने पीहर में रहने लगी थीं।

9 अगस्त 2023 को उन्होंने पंच लोगों की मौजूदगी में मारपीट नहीं करने की कहकर राजीनामा कर बेटियों को ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया की गाड़ी व 11 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। 16 सितंबर की सुबह ससुराल वालों ने उनकी दोनों बेटियों की मारपीट कर हत्या कर दी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+