सुबह 5 बजे बहन के ससुराल में भाई व चाचा ने सोए हुए लोगों पर बरसाई गोलियां, सास की मौत
अलवर। राजस्थान के अलवर सदर थानांतर्गत मोदिका गांव में सुबह पांच बजे घर में घुसकर की गई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अलवर के सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं।

गोली लगने से बर्फी देवी की मौत
पुलिस के अनुसार शनिवा सुबह करीब पांच बजे अलवर के मोदिका गांव में एक घर पर सुबह पांच बजे आए दो लोगों ने सोते हुए लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमे बर्फी देवी नामक महिला की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूटी तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। बर्फीदेवी की बहू संजना के भाई और चाचा पर फायरिंग का आरोप है।

संजना पीहर नहीं जाना चाहती
डीएसपी सपात खा ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि बहू संजना को उसका भाई और चाचा वापस अपने घर ले जाना चाहते थे, लेकिन संजना पीहर नहीं जाना चाहती थी।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
इसी विवाद के चलते शनिवार सुबह संजना का भाई अतर और चाचा अवतार निवासी गहनकर गोविंदगढ़ उसके ससुराल पहुंचे और सोते हुए लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से संजना की सास बर्फी देवी की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications