Rajasthan: अलवर में मिले 'चांदी के पहाड़', रात को भी चमकते रहते हैं पत्‍थर

राजस्‍थान के अलवर जिल के गांव बिलेटा पाटन में चांदी के पहाड़ चर्चा का विषय बने हुए हैं।

राजस्‍थान के अलवर जिले में 'चांदी के पहाड़' मिले हैं, जो हर किसी के चर्चा का विषय बने हुए हैं। अलवर जिले के रैणी उपखंड इलाके के गांव बिलेटा पाटन की पहाड़ी से चमकीले पत्‍थर निकल रहे हैं।

प्रयोगशाला में जांच करवाने पर उन पत्‍थरों में चांदी की मौजूदगी मिली है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि इन पत्‍थरों में चांदी ही नहीं बिल्‍क सल्‍फर, आयरन व मैगनीज जैसी कीमती धातुएं भी हैं।

Bileta Patan Alwar Rajasthan

अलवर के राजर्षि कॉलेज के रसायन शास्‍त्र के प्रोफेसर डॉ. रामानंद यादव ने इन पत्‍थरों पर रिसर्च के बाद दावा किया है कि गांव बिलेटा पहाड़ में मौजूद पत्‍थर में चांदी की मात्रा 0.8 प्रतिशत है।

चांदी के अलावा 82.50 फीसदी लेड धातु, 12.20 फीसदी सल्‍फर, 1.7 फीसदी आयरन और 0.5 फीसदी मैगनीज मिला है। गांव में चमकीले पत्‍थर की जानकारी मिलने पर उनके स्‍टूडेंट गांव जाकर आए थे और वहां से सैंपल भी लेकर आए थे।

सैंपल की जांच उदयपुर और अलवर जिले के भिवाड़ी से करवाई गई। उदयपुर लैब की रिपोर्ट आ चुकी है। भिवाड़ी लैब रिपोर्ट आनी बाकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि ये पत्‍थर देखने में भी सामान्‍य पत्‍थरों से अलग हैं। इनमें चमक और वजह ज्‍यादा है। रात को ये पत्‍थर चमकते हैं।

अब जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को भी सूचना दी गई है। वह टीम भी यहां इन पत्‍थरों की जांच करेगी। चांदी मिलने की स्थिति में क्षेत्र की कायापलट होनी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+