Tiger Attack Sariska: राजस्थान में सरिस्का से निकलकर बेकाबू हुआ एसटी 2303 टाइगर, 4 लोगों पर हमला
Tiger Attack Rajasthan: राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व से निकला एक बाघ इस कदर बेकाबू हुआ कि उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। चार लोगों को तो अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में वनमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान से गुरुवार को बाघ के भटक जाने के बाद खैरथल-तिजारा जिले के खेतों में पहुंच गया। बाघ के हमले में चार लोग घायल हुए हैं।

बाघ के हमले की सूचना पर वन विभाग की टीमें दरबारपुर गांव के पास खेतों में पहुंची और बाघ 'एसटी 2303' को बेहोश करने की कोशिश करती रही।
दरबारपुर ग्राम सेवक के अनुसार गांव के सरकारी स्कूल के पास बाघ की गतिविधि देखी गई और स्थानीय लोगों से बाघ के हमले के खतरे को देखते हुए उस इलाके में जाने से मना किया गया है। शर्मा ने बताया कि बाघ को बेहोश करने के लिए एक टीम इलाके में डेरा डाले हुए है जबकि जयपुर से एक और टीम बुलाई गई है।
एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक बाघ को देखा, जिससे दहशत फैल गई और करीब 100 लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बाघ का पीछा करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान बाघ में हमला कर दिया।
ग्रामीण ने बताया कि बाघ के हमले में तीन लोग महेंद्र, वीरेंद्र और सतीश घायल हुए हैं। इससे पहले सुबह में बाघ ने मुंडावर में अपने घर की ओर जा रहे एक अन्य व्यक्ति पर हमला किया था, जिसके बाद बाघ गांव में घुस गया और खेतों में छिप गया।












Click it and Unblock the Notifications