भीषण गर्मी में Kulfi खाना भारी पड़ा, राजस्थान के अलवर में 65 बच्चे बीमार पड़े, 15 अस्पताल में भर्ती
भीषण गर्मी में Kulfi खाना राजस्थान के अलवर में रहने वाले 65 बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना। बीमार पड़ने के कारण इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को अस्पताल लाना पड़ा। 50 को छुट्टी मिल गई, जबकि 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं

Rajasthan Kulfi खाने वाले 65 बच्चों की सेहत बिगड़ने के कारण चर्चा के केंद्र में है। रिपोर्ट के अनुसार 65 बच्चों को अलवर में तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हालांकि, राहत की बात ये रही कि अस्पताल लाए गए 65 बच्चों में अधिकांश को छुट्टी दे दी गई। 50 बच्चों को प्रारंभिक उपचार और जांच के बाद घर भेज दिया गया। 15 बच्चों की नाजुक स्थिति देखते हुए अस्पताल में भर्ती रखा गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के खुर्द गांव की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार शाम में कुल्फी खाने वाले बच्चों की सेहत बिगड़ने के बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया।
अलवर जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (CMO) श्रीराम शर्मा ने बताया कि अलवर के अलावा बांदीकुईं और राजगढ़ के अस्पतालों में कुल 65 बच्चों के एडमिट किया गया। बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की कंप्लेन की।
सभी बच्चों ने एक कुल्फी विक्रेता से खरीदने के बाद कुल्फी खाई थी। CMO के अनुसार, गुरुवार को अस्पताल लाए गए बच्चों में 50 लोगों को दवाओं के साथ घर भेज दिया गया। 15 बच्चों को निगरानी में रखा गया।
इलाज के बाद तबियत में सुधार देखते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को बाकी 15 बच्चों को भी घर भेज दिया गया। CMO के अनुसार शुक्रवार को सभी बच्चों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल्फी वेंडर की पहचान की गई। कुल्फी की जांच के लिए सैंपल लिया गया और लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया।
65 children fall ill after consuming 'kulfi' from vendor in Rajasthan's Alwar: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications