Ramgarh By Poll Result : राजस्थान में फिर लहराया कांग्रेस का परचम, साफिया जुबेर बनीं विधायक
Alwar News, अलवर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के बाद अब राजस्थान उप चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराया है। कांग्रेस ने राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खान ने 12 हजार 228 वोटों से भाजपा के सुखवंत सिंह को हराया है। रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी जगत सिंह को भी करारी शिकस्त मिली है।

अलवर के कला महाविद्यालय में गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में Safia Zubair Khan शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुई थी, जो अंतिम 20 राउंड तक जारी रहा। हर राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के चेहरे खिलते गए और अंतिम बीस राउंड में जीत मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।

जानिए किसको कितने मत मिले
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 जनवरी को मतदान हुआ था, जिसमें बम्पर वोटिंग हुई। करीब 80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल 185652 में से कांग्रेस की साफिया जुबेर खान को 83304 , भाजपा के सुखवंत सिंह को 71053 और बसपा के जगत सिंह को 24847 वोट मिले हैं। 240 वोट नोटा के खाते में गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications