वेबसाइट के जरिए कॉल गर्ल्स की होती थी सप्लाई, Whatsapp पर फोटो भेजकर तय होती थी लड़कियों की कीमत
अलवर। गुरुग्राम से भिवाड़ी में कॉल गर्ल सप्लाई करने वाले युवक व दो युवतियों को पीटा एक्ट में भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वेबसाइट के जरिये सेक्स रैकेट चलाकर युवतियों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने बताया गुरुग्राम से इसका संचालन वेबसाइट के जरिये किया जा रहा था, जिसमें व्हाट्सएप नम्बर भी दिए हुए थे।

पुलिस ने अपना ग्राहक भेजकर बिछाया जाल
इसके बाद दिए गए नंबर से सम्पर्क करने पर लड़कियों के फोटो भेज कर डील की जाती थी। पुलिस ने इसे गम्भीरता से लेते हुए बोगस ग्राहक बनाकर डील की, जिसमें दलाल ने लड़कियों की फोटो भेजी। इसके बाद लड़की को पसन्द करने के बाद एक लड़की के रेट पूछने पर 10 हजार फिर 8 हजार में फाइनल हुआ। डील के अनुसार लड़कियों को लेकर दलाल भिवाड़ी मोड़ पर लेकर आया।
Recommended Video

दिल्ली की रहने वाली हैं लड़कियां
वहां बोगस ग्राहक बने युवक से दलाल ने पहले पैसे मांगे। इसी दौरान पहले से ही डीएसपी हरिराम कुमावत व एसएचओ रविन्द्र प्रताप ने घेराबंदी कर दलाल व कार में बैठी दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों में 22 वर्षीय आकाश शर्मा जो ऐलनाबाद सिरसा हरियाणा का निवासी है ,साथ ही दो युवतियां जो दिल्ली की रहने वाली हैं।

पुलिस संचालक का कर रही है तलाश
उन सभी को पीटा एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस वेबसाइट का संचालन गुरुग्राम से विष्णु नामक युवक द्वारा चलाया जा रहा था, जो लड़कियों को तनख्वाह व कमीशन पर रखता है। साथ ही अपनी तीन कारों के जरिये लड़कियों की सप्लाई करता है। पुलिस अभी उस संचालक की तलाश कर रही है












Click it and Unblock the Notifications