Pakistan के नसरुल्‍ला का कबूलनामा, India की अंजू से करता हूं प्‍यार, ये है शादी का प्‍लान

पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला ने भारत की अंजू को लेकर कई खुलासे किए हैं। नसरुल्‍ला ने कहा कि वह अंजू से प्‍यार करता है और उससे शादी करना चाहता है।

भारत-पाकिस्‍तान में दो लव स्‍टोरी सुर्खियों में है। एक सीमा हैदर-सचिन मीणा और दूसरी अंजू थॉमस-नसरुल्‍ला की। सचिन मीणा के प्‍यार में सीमा हैदर पाकिस्‍तान से इंडिया चली और इंडिया से अंजू नसरुल्‍ला के लिए पाकिस्‍तान चली गई।

anju Nasrullah

सीमा हैदर का दावा है कि उसने सचिन मीणा से शादी कर ली और उसे अपना पति मानकर उसके साथ भारत में यूपी के ग्रेटर नोएडा में रह रही है। वहीं, अंजू 21 जुलाई को भारत से पाकिस्‍तान गई है। कब लौटेगी पता नहीं? अंजू व नसरुल्‍ला के रिश्‍ते पर खुद नसरुल्‍ला ने बयान दिया है।

राजस्‍थान तक वेबसाइट से बातचीत में नसरुल्‍ला ने कहा कि अंजू उसकी दोस्‍त है। वह उसके साथ पाकिस्‍तान में खुश है। भारत से आने के बाद नसरुल्‍ला ने उसे कई जगहों पर घुमाया है। नसरुल्‍ला ने कहा कि वह अंजू को पसंद करता है। उससे शादी भी करना चाहता है, मगर शादी अंजू की मर्जी से ही होगी।

नसरुल्‍ला ने कहा कि अभी अंजू पाकिस्‍तान में उसके साथ उसके घर पर है। परिजन भी उसे खूब लाड प्‍यार कर रहे हैं। वो हमारी मेहमान बनकर रह रही है। हम उसके रहने, सुरक्षा व भोजन की व्‍यवस्‍था कर रहे हैं। इधर, अंजू ने पाकिस्‍तान जाने के बाद वीडियो कॉल पर अपने पति अरविंद को बताया कि वह अपनी सहेली के पास लाहौर आ गई है। जल्‍द ही लौट आएगी।

बता दें कि अंजू व अरिवंद की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रह रहे हैं। जॉब करते हैं। इनके एक बेटा व एक बेटी है। अंजू व अरविंद के बीच रिश्‍ता ठीक नहीं चल रहा। साल 2020 में फेसबुक के जरिए अंजू की दोस्‍ती पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला से हुई थी। अंजू ने 2020 में पास्‍टपोर्ट बनवाया और 21 जुलाई 2023 को एक माह के टूरिस्‍ट वीजा पर पाकिस्‍तान चली आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+