Rajasthan : सास ने तंत्र विद्या सीखकर अपनी बहू पर किया एक्सपेरिमेंट गर्म चिमटे से जलाए दोनों हाथ
अलवर, 18 दिसम्बर। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ के पास रैणी गांव धुमडा में रहने वाली संतोष 23 पत्नी सतीश सेन की सास प्रेमवती ने अंधविश्वास में जलती हुई कपूर उसके हाथ पर रख दिया एवं गरम लाल चिमटे से उसके हाथ पर लगाया। हाथ पूरी तरह जल चुके हैं। मांसपेशियां भी देखने लगी हैं।

संतोष की बहन सपना ने बताया कि गोविंदगढ़ की रहने वाली संतोष की शादी रैणी के रहने वाले सतीश के साथ शादी हुई थी। संतोष ने घटना से 5 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। पहले से संतोष के दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी 2 वर्ष की है।
सपना ने कहा कि उनकी सास प्रेमवती बांदीकुई गुडा कटला के रहने वाले तांत्रिक के पास तंत्र विद्या सीखने जाती है। 3 दिन पहले उसकी सास प्रेमवती ने संतोष हाथ के ऊपर जलती हुई कपूर रख दी और दूसरे हाथ पर गर्म चिमटे से मारा। अब राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में संतोष को भर्ती कराया गया है। सरकारी अस्पताल में इसका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications