Mahant Balaknath Yogi: मिलिए राजस्‍थान वाले योगी जी से, नामांकन भरवाने खुद यूपी CM योगी आदित्‍यनाथ आए

महंत बालकनाथ योगी अलवर जिले से भाजपा सांसद हैं, जिन्‍हें राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा से भी उम्‍मीदवार बनाया गया है। इनकी छवि यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ वाली है।

Tijara Assembly Election 2023: उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ तो राजस्‍थान में बाबा बालकनाथ योगी। दोनों ही महंत, भाजपा नेता और राजनीति के 'तगड़े' खिलाड़ी। यूपी वाले सीएम तो राजस्‍थान वाले अलवर सांसद हैं। राजस्‍थान में तो भाजपा ने बाबा बालकनाथ पर विधानसभा चुनाव 2023 में भी दांव खेला है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने बाबा बालकनाथ योगी को अलवर जिले की तिजारा सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस ने इनके सामने मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारा है। ऐसे में तिजारा सीट भी राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों में से एक हाईप्रोफाइल सीट बन गई है।

Mahant Balaknath Yogi Filled nomination

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की सभी 200 सीटों पर एक चरण में मतदान 25 नवंबर को है। 3 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। आज 1 नवंबर को महंत बालकनाथ नामांकन भरने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनको नामांकन भरवाने के लिए खुद यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ आ रहे हैं।

कौन हैं महंत बालकनाथ?

  • महंत बालकनाथ का जन्‍म 16 अप्रैल 1984 को सुभाष यादव व उर्मिला देवी के घर अलवर जिले के बहरोड़ के गांव कोहराणा में हुआ।
  • बचपन में ही परिजनों ने इनको मस्तनाथ आश्रम में शिक्षा और सेवा के लिए छोड़ दिया था।
  • आश्रम में रहकर बालकनाथ ने साधना और शिक्षा पूरी की। बालकनाथ नाथ सम्प्रदाय के 9वें मुख्य महन्त बने।
  • महंत चांदनाथ ने अपनी मौत से 2 वर्ष पहले 2016 में बालकनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
  • 2018 में अलवर के सांसद रहते हुए महंत चांदनाथ का निधन होने के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में बालकनाथ को टिकट दिया।
  • बालकनाथ ने 7 लाख 60 हजार वोट हासिल किए। कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर जितेंद्र को हराया था।
  • वर्तमान में महंत बालकनाथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, अलवर सांसद व गद्दीनशीन मठ अस्थल बोहर रोहतक हैं।

ज्‍यादा मतदान वाले बयान में फंसे

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में महंत बालकनाथ सुखिर्यों में हैं। पिछले दिनों ही इनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ये गांवों में मतदाताओं की संख्‍या में ज्‍यादा मतदान होने की बात कहते नजर आए थे। जिस पर चुनाव आयोग ने बालकनाथ को नोटिस दिया था।

सामने उतरा मुस्लिम चेहरा

भाजपा ने राजस्‍थान में अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची में छह अन्‍य सांसदों के साथ बालकनाथ को तिजारा से टिकट दिया था। इधर, कांग्रेस ने बालकनाथ के सामने मुस्लिम चेहरा उतारा है। कांग्रेस ने तिजारा से इमरान खान को टिकट दिया है, जिन्‍होंने एक दिन पहले ही बसपा छोड़कर कांग्रेस ज्‍वाइन की थी।

सीएम योगी ने की इजरायल की तारीफ

अलवर सांसद महंत बालकनाथ को नामांकन भरवाने पहुंचे उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने चुनावी रैली को भी सम्‍बोधित किया। सीएम योगी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि तालिबानी मानसिकता परास्‍त होगी और राष्‍ट्रवाद की भावना की जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+