Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO : Ku. Natwar Singh Son जगत सिंह बोले-पत्थर का जवाब AK-47 से देता हूं, आ जाओ मोदी जी

Alwar News , अलवर। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे PM नरेन्द्र मोदी, CM अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ललकार रहे हैं। सीने में गोली खाने व एके-47 से जवाब देने तक की बात रहे हैं।

KU. Jagat Singh said Pathar ka jawaab, AK-47 ke sath karta hoon main

दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान अलवर जिले की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तब यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब 28 जनवरी 2019 को उपचुनाव हो रहे हैं। नौ जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में जगत सिंह मैदान में उतरे हैं। बताया जा रह है कि Ramgarh election 2019 के प्रचार के दौरान जगत सिंह ने विवादित बयान दिया है।

गोली चली तो पहली गोली मेरे सीने में लगेगी

ku. jagat singh viral video में कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करते हुए जगत सिंह कर रहे हैं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा भाइयों...। गोली चलेगी तो पहली गोली मेरे सीने में लगेगी...। पत्थर का जवाब AK-47 के साथ करता हूं मैं...। तो आ जाओ अशोक जी, आ जाओ मोदी जी, आ जाओ वसुंधरा जी...। सबको पेटी पैक करके भेजूंगा...।

KU. Jagat Singh said Pathar ka jawaab, AK-47 ke sath karta hoon main

जानिए कौन हैं जगत सिंह (ku. jagat singh biography in hindi)

पूर्व विदेश मंत्री natwar singh के बेटे कुं.जगत सिंह अक्सर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कुं जगत सिंह के नाम से भी जाने जाते हैं। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्रीधारी जगत सिंह की शादी सौम्या से हुई है। इनके दो बच्चे हैं। कुं जगत सिंह भाजपा व कांग्रेस दोनों की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इस बार बसपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2013 भरतपुर जिले की कामां सीट से भाजपा की टिकट पर जीता है। इससे पहले अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+