पति-पत्नी और बेटा एक साथ दुनिया से विदा, तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, कोई नहीं रोक पाया आंसू

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर इलाके में दंपती और बेटा एक साथ दुनिया से विदा हो गए। जब तीनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया और अंतिम विदाई में कोई आंसू नहीं रोक पाया। तीनों की सड़क हादसे में जान गई है।

बता दें कि बानसूर इलाके में सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी और उनके मासूम बेटे को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो ड्राइवर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को मोर्चरी में रखवाया।

Husband wife and son died in Road accident at bansur alwar

एक चिता पर ही तीनों का अंतिम संस्कार

परिजनों के पहुंचने पर मंगलवार को शवों का पोस्टमाॅर्टम करवाया गया। इसके बाद पति-पत्नी और उनके बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बानसूर पुलिस ने बताया कि हादसे में नीमुचना निवासी कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी कमली और 15 वर्षीय उनका बेटा मंगल की मौत हो गई थी।

बाइक लेकर आया था पति

बताया जा रहा है कि कमली अपने बेटे मंगल के साथ सोमवार रात को चतरपुरा बस स्टैंड पर अपने पति कृष्ण के इंतजार में खड़ी थी। जब कृष्ण कुमार बाइक लेकर चतरपुरा बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद वे तीनों खड़े होकर कुछ बात करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बोलेरो वहां से गुजरी। बोलेरो ने पहले सड़क पर एक सांड को टक्कर मारी।

Alwar Accident

कुछ दूर घसीटते हुए चले गए

इसके बाद अनियंत्रित हुई बोलेरो ने बाइक पर बैठे कृष्ण कुमार और उनके पास खड़ी पत्नी कमली व बेटे मंगल को टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। चपेट में आने से तीनों कुछ दूर घसीटते हुए भी चले गए। इससे गंभीर घायल हुए तीनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती के तीन बच्चे सुमन, नवल और गिरधारी ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+