Papla Gurjar : सेंट्रल जेल में गिड़गिड़ा रहा है गैंगस्टर, बोला- 'बचा लो पापा नहीं तो मार देंगे'
अलवर, 20 जुलाई। दिनदहाड़े पुलिस थाने पर एके 47 से फायरिंग करके दहशत मचाने वाला गैंगस्टर पपला गुर्जर अब जेल में गिड़गिड़ा रहा है। अपनी गैंग से लोगों में दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर को अब अपनी जान का डर सता रहा है।

अजमेर की हाई सिक्योरेटी जेल में बंद गैंगस्टर पपला गुर्जर ने फोन पर अपने पिता से जान बचाने की गुहार लगाई है। पपला गुर्जर ने जेल बदलवाने की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि अगर वो यहां से नहीं निकलता तो उसे जेल में मार दिया जाएगा। एक वायरल ऑडियो में पपला गुर्जर ने बहरोड़ विधायक और अजमेर जेल के जेलर समेत 4 लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। वन इंडिया हिंदी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जेल के अंदर पपला गुर्जर को अल्सर होने की बता सामने आई है। इस बीमारी के चलते पपला गुर्जर कुछ खा नहीं पा रहा है और खून की उल्टियां कर रहा है। सूत्रों के अनुसार जेल डॉक्टर ने कुछ दिन पहले पपला गुर्जर को तुरंत बाहर किसी अन्य हॉस्पिटल में उपचार के लिये रैफर करने की बता कही है, लेकिन जेल प्रशासन ने सिक्योरिटी की कमी की वजह से पपला को बाहर इलाज के लिए नहीं भेजा।
गैंगस्टर पपला गुर्जर की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। एडवोकेट गोविंद रावत ने बताया कि पपला गुर्जर को मेडिकल सुविधा मुहैया कराने और अन्य जेल में ट्रांसफर को लेकर सुनवाई अर्जी लगाई गई है। साथ ही राजस्थान के बहरोड से विधायक, हरियाणा जेल के जेलर, एक सब इंस्पेक्टर और एक गैंगेस्टर के खिलाफ याचिका लगाई है। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने अब 6 सितंबर 2021 को सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है।
गौरतलब है कि गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथियों ने 6 सितंबर 2019 को बहरोड़ थाने पर फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया था। इसके बाद पपला फरार हो गया था। इसी साल जनवरी में पपला गुर्जर को को उसकी प्रेमिका जिया के साथ महाराष्ट्र के कोलापुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही पपला गुर्जर को राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications