दोस्त की हत्या कर शव लेकर घर पहुंचे, बोले-'आंटी हमने तेरे बेटे को मौत की नींद सुला दिया, जगा ले'
पांच दोस्त दगाबाज निकले। अपने ही दोस्त की हत्या कर डाली। मामला अलवर जिले के बड़ौदामेव का है।

राजस्थान के अलवर जिले के बड़ौदामेव इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम उसके पांच दोस्तों ने दिया। उसके बाद शव दोस्त के ही घर ले जाकर उसकी मां से बोले कि 'आंटी हमने तेरे बेटे को मौत की नींद सुला दिया। इसे जगा ले'
मीडिया से बातचीत में थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि दीपक उर्फ काला (21) की हत्या के मामले में उसके पिता प्रेमसिंह उर्फ पप्पू मीणा ने रिपोर्ट दी कि आकाश, चरण, सतीश, इंदर निवासी इमलाली व आशु निवासी बड़ौदामेव ने उनके बेटे की हत्या कर दी।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। दीपक ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। इसकी वजह से दीपक से आरोपी रंजिश रखने लगे थे।
आरोपियों ने दीपक को रविवार रात को घर बुलाया और डंडे से सिर में वार करके दीपक की हत्या कर दी। फिर उसका शव घर ले जाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications