देश का पहला मामला: 5 सगे भाई-बहन बन गए जज, 'जजों की खान' वाले इस परिवार की पूरी कहानी क्‍या है?

judge brother sisters Rajasthan: राजस्‍थान के अलवर में नयाबास के भागीरथ प्रसाद मीणा का परिवार जजों की खान है। यहां चार बेटियां कामाक्षी, मीनाक्षी, मोहिनी व सुमन और बेटा निधिश जज हैं।

judge brother sister alwar Rajasthan

Judge Family Motivational Story: यह परिवार कामयाबी की मिसाल है। इसकी पूरी कहानी काफी मोटिवेशनल है, क्‍योंकि यहां एक नहीं बल्कि पांच-पांच सिविल जज हैं। जज बनने वालों में चार बेटियां व एक बेटा शामिल है। परिवार का दावा तो यहां तक है कि देश में यह पहला मामला है जब पांच सगे भाई-बहन विभिन्‍न न्‍यायालयों में जज बनकर फैसले सुना रहे हैं। पांच जजों का पिता होने का गौरव अलवर शहर के नयाबास निवासी भागीरथ मीणा को हासिल हुआ है। यह सब भागीरथ मीणा और उनकी पत्‍नी कमलेश द्वारा अपने बच्‍चों को दिए संस्‍कारों का नतीजा है।

पांच जजों के पिता भागीरथ मीणा का इंटरव्‍यू

पांच जजों के पिता भागीरथ मीणा का इंटरव्‍यू

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में भागीरथ मीणा ने बताया कि उनके 5 बेटी व 2 बेटे हैं। उन्‍होंने अपने सभी बच्‍चों के स्‍कूल-कॉलेज की ओर बढ़ते कदम कभी नहीं रोके। बेटियों के दूसरे शहरों में अकेले जाकर पढ़ने पर भी उन पर पूरा भरोसा रखा। हर बेटी व बेटा मेरी उम्‍मीदों पर खरा उतरा है। आज गर्व होता है कि जब भागीरथ मीणा व कमलेश देवी को जज के माता-पिता कहकर सम्‍बोधित करते हैं। पांच बेटा-बेटी जज हैं। एक बेटा व दो बेटियां तो राजधानी दिल्‍ली में जज हैं। एक बेटी दुर्गेश पंजाब सिंध बैंक में पीओ है। बेटा खलेश लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

पांच जज भाई-बहनों की पोस्टिंग

पांच जज भाई-बहनों की पोस्टिंग

1. कामाक्षी मीणा-सिविल जज सांगानेर जयपुर राजस्‍थान
2. मीनाक्षी मीणा- सिविल जज, दिल्‍ली
3. मोहिनी मीणा- सिविल जज, दिल्‍ली
4. सुमन मीणा-सिविल जज, चौमूं राजस्‍थान
5. निधिश मीणा - सिविल जज, द्वारका कोर्ट, दिल्‍ली

 एक दामाद दिल्‍ली में आईईएस

एक दामाद दिल्‍ली में आईईएस

सबसे बड़ी बेटी दुर्गेश की सबसे पहले सरकारी नौकारी लगी थी। दुर्गेश ने पंजाब सिंध बैंक में पीओ के पद पर ज्‍वाइन किया। दुर्गेश की शादी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के अफसर मनोज कुमार मीणा उद्योग भवन दिल्‍ली में पोस्‍टेड हैं। दामाद मनोज कुमार मीणा मूलरूप से राजस्‍थान के दौसा जिले के गांव कोलाणा के रहने वाले हैं। शेष भाई बहनों की अभी तक शादी नहीं की गई है।

 सातों भाई बहनों की शिक्षा

सातों भाई बहनों की शिक्षा

1. कामाक्षी मीणा- एनएलयू पटियाला पंजाब से एलएलबी व दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से एलएलएम
2. मीनाक्षी मीणा- एनएलयू जयपूर राजस्‍थान से एलएलबी व एनएलयू बंगलुरु से एलएलएम
3. मोहिनी मीणा- एनएलयू पटियाला पंजाब से एलएलबी व दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से एलएलएम कर रही हैं।
4. सुमन मीणा- एनएलयू पटियाला पंजाब से एलएलबी व दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से एलएलएम
5. निधिश मीणा - बीए ऑनर्स, एनएलयू गांधीनगर गुजारात से एलएलबी
6. दुर्गेश मीणा - बीटेक इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स
7. खलेश मीणा - नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में थर्ड ईयर के स्‍टूडेंट

बड़ी बहन के नक्‍शे-कदम पर चले भाई-बहन

बड़ी बहन के नक्‍शे-कदम पर चले भाई-बहन

भागीरथ मीणा के परिवार में बेटी कामाक्षी मीणा सबसे पहले जज बनीं। फिर एक भाई व तीन छोटी बहनें भी उन्‍हीं के नक्‍शे कदम पर चलकर न्यायिक सेवा परीक्षा पास करके जज बने। साल 2016 में कामाक्षी मीणा, साल 2019 में निधिश मीणा, साल 2020 में सुमन मीणा, हाल ही साल 2023 में मीनाक्षी मीणा व मोहिनी मीणा का न्‍यायिक सेवा में चयन हुआ है। छोटा भाई खलेश भी बड़े भाई-बहनों की तरह जज बनना चाहते हैं।

 जज भाई-बहनों के पिता कौन हैं?

जज भाई-बहनों के पिता कौन हैं?

देश में पांच जज बेटा-बेटी देने वाले नयाबास अलवर के भागीरथ मीणा भी सरकारी सेवा में रहे हैं। भागीरथ मीणा भारी उद्योगों के सार्वजनिक उद्यमों में दिल्‍ली में डिप्‍टी डायरेक्‍टर पद पर थे। करीब छह सात साल पहले भागीरथ मीणा को अलवर में पेट्रोल पंप अलॉट हुआ। ऐसे में इन्‍होंने सरकारी नौकरी से वीआरएस ले लिया।

 वीआर मीणा से मिली जज बनने की प्रेरणा

वीआर मीणा से मिली जज बनने की प्रेरणा

भागीरथ मीणा कहते हैं कि अलवर के बागर का बास निवासी वीआर मीणा चीफ जस्टिस बने थे। यह बात साल 1991 की है। तब बच्‍चे छोटे थे, मगर परिवार और बच्‍चों के दिल में भी यह बात घर कर गई कि उन्‍हें भी जज बनना है। वीआर मीणा से प्रेरित होकर पांचों भाई-बहनों ने कानून की पढ़ाई की और न्‍यायिक सेवा परीक्षाओं में सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+