अलवर के राजकीय गीतानंद शिशु अस्पताल के एफबीएनसी वार्ड में आग लगी, 20 दिन की बच्ची जली

अलवर। राजस्थान के कोटा जेके लोन अस्पताल के बाद अब अलवर में नवजात बच्चों से जुड़ा चौंका देने वाला मामला सामने आया है। अलवर स्थित राजकीय गीतानंद शिशु अस्पताल के एफबीएनसी वार्ड (फैसिलिटी बेस्ड न्यूबोर्न केयर) में मंगलवार सुबह आग लग गई।

fire in Geetanand Shishu Hospital Alwar, 20 day old girl burnt

आग में 20 दिन की एक बच्ची अस्सी फीसदी झुलस गई। वहीं, अस्पताल की 3 महिला कर्मचारी भी आग की चपेट में आकर झुलसी हैं। आग लगी तब वार्ड में 15 नवजात ​बच्चे भर्ती थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय के एफबीएनसी वार्ड में रखी एक मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे वार्ड में आग फैल गई। आग की चपेट में 20 दिन की एक बच्ची भी आ गई। वह वार्मर मशीन पर थी। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण पिछले सात दिन से गीतानंद शिशु अस्पताल के एफबीएनसी वार्ड में भर्ती थी। जिस मशीन में आग लगी वो पूरी तरह जल गई। 14 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे बच्ची के पिता राहुल गौड़ ने बताया कि 13 दिन पहले जन्मी बेटी को सांस लेने में समस्या हो रही थी तो उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां उसे कृत्रिम ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार आ गया था। उसे मंगलवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट करा था।

अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण वार्ड में आग लगने उसकी बच्चे अस्सी फीसदी तक झुलस गई। उसे जयपुर के जेके लोन चिकित्सालय में रैफर किया गया है। अस्पताल में आग लगने की सूचना पर अलवर एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, पीएमओ सुनील चौहान आदि मौके पर पहुंचे। एडीएम शेखावत के अनुसार ऑक्सीजन सप्लाई में लीकेज होने के कारण मशीन में आग लगी थी। आग लगने से एक बच्ची झुलसी है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+