बेटी कर रही थी मां का अंतिम संस्कार, तभी हो गई पिता की भी मौत, भाई अमेरिका से नहीं लौट सका
अलवर, 4 मई। कोरोना संकट के बीच मौत का यह मंजर हर किसी को झकझोर देने वाला है। राजस्थान के अलवर में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।

बता दें कि उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी 75 वर्षीय राजेन्द्र कुमार को कई दिन पहले अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनको लीवर की बीमारी थी। उसी बीच उनकी 70 वर्षीय पत्नी सुमन की भी तबीयत बिगड़ गई। जिनकी दो बेटियां हैं। वो कहीं दूर रहती थी। उन्होंने ही मां-पिता को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन से यहां इलाज चल रहा था। बेटियां ही देखरेख में लगी थीं।
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मां की मौत हो गई। बेटी अमेरिका में कार्यरत है। वह मां के निधन पर आ नहीं सका। ऐसे में सुमन का अंतिम संस्कार उनकी बेटियां कर रही थीं। मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे जब बेटी सगुन अपनी मां की चिता को अग्नि दे रही थी। उसी समय अस्पताल से उनके पास फोन आ गया कि पिता का भी निधन हो गया है। बेटी के कांपते हाथों ने मां का अंतिम संस्कार किया।
फिर अलवर के तीजकी श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शव दाह गृह शुरू हुआ था। फिर दूसरी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इलेक्ट्रिक शव दाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। यह सब देखकर श्मशान घाट पर कोरोना के मृतकों का अंतिम संस्कार कराने वाली नगर परिषद की टीम के सदस्यों की आंखें भी नम हो गई












Click it and Unblock the Notifications