Rajasthan: बर्थडे पार्टी में नागिन डांस कर रहे युवक के पास असल में आ गया कोबरा सांप, हाथ पर डस लिया

Snake in Bday Party: बहरोड़ जिले के बानसूर में दीपक मेघवाल के जन्मदिन की पार्टी में नाग-नागिन डांस के दौरान युवक के पास असल में किंग कोबरा सांप आ पहुंचा और उसके हाथ पर डस लिया।

Naag Nagin dance in Birthday Party: शादी समारोह हो या जन्‍मदिन पार्टी। जश्‍न में नाग-नागिन डांस करना कोई नई बात नहीं है, मगर सोचो कि नाग-नागिन डांस के दौरान सामने असल में ही सांप आ जाए तो क्‍या हो? ऐसा राजस्‍थान में हुआ है।

birthday party me sanp

राजस्‍थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्‍बे में जन्‍मदिन पार्टी में असल सांप के साथ नाग-नागिन डांस करने युवक को भारी पड़ गया। सांप ने उसके हाथ पर डस लिया और उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया है।

जानकारी के अनुसार बानसूर कस्‍बे में सोमवार रात को दीपक मेघवाल के जन्‍मदिन की पार्टी चल रही थी। दीपक व उसके दोस्‍त नाग-नागिन डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां असल में चार फी लंबा किंग कोबरा सांप पहुंच गया।

बर्थडे पार्टी के जश्‍न में डूबे दीपक ने शराब के नशे में कोबरा को हाथ में ले लिया और उसके साथ नाग-नागिन डांस करने लगा। इसी दौरान कोबरा ने दीपक के हाथ पर डस लिया, जिससे तुरंत दीपक की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्‍पताल लेकर जाना पड़ा।

दीपक को सबसे पहले स्‍थानीय अस्‍पताल में ले जाया गया, मगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में रैफर किया गया। अभी दीपक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसका जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

मीडिया से बातचीत में दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक और उसके दोस्‍त जन्‍मदिन के मौके पर डांस कर रहे थे। तभी अचानक वहां सांप आ गया और दीपक ने उसे हाथ में लिया। परिजनों व दोस्‍तों ने काफी मना भी किया, मगर वह नहीं माना था। बाद में सांप ने उसे डस लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+