Rajasthan: अलवर कांड में 6 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Alwar News in Hindi, अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी में पति के सामने विवाहिता से गैंगरेप करने के मामले में शनिवार दोपहर को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अलवर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, इनमें पांच आरोपी विवाहिता से गैंगरेप करने वाले और एक आरोपी गैंगरेप की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवाने वाला है।

Chargesheet filed in Court against 6 rapists of Thanagazi alwar

बता दें कि 26 अप्रैल की घटना यह घटना 6 मई को सामने आई है। इसमें पांच युवकों ने बाइक पर सवार होकर पति के साथ जा रही विवाहितार से गैंगरेप किया और उसके वीडियो बना लिए थे, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया में वायरल भी करवा दिया। अलवर गैंगरेप प्रकरण में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही। पुलिस पर लोकसभा चुनाव 2019 के कारण मामले को दबाए रखने के आरोप लगे।

alwar gangrape accused

ये हैं अलवर रेपकांड के आरेापी

1- छोटेलाल गुर्जर: यह मामले का मुख्य आरोपी है जो कि ट्रक ड्राइवर है। कुछ महीने पहले तक छोटेलाल कथित तौर पर अवैध शराब बेचता था। छोटेलाल के खिलाफ अलवर पुलिस थाने में लूट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
2- हंसराज गुर्जर: छोटेलाल का चचेरा भाई है, हंसराज वर्तमान में आईटीआई कर रहा है। 26 अप्रैल को घटना के दिन पांचों लोग हंसराज के घर एक समारोह में शामिल होने आए थे।
3- इंदराज गुर्जर: इंदराज गुर्जर जो कि हंसराज का जीजा है। इंदराज ट्रैक्टर ड्राइवर है।
4- अशोक गुर्जर: अशोक गुर्जर चाय की एक दुकान पर काम करता है।
5- महेश गुर्जर: महेश, अशोक का चाचा है, अनपढ़ भी है। इन्हीं सभी आरोपियों के साथ रहता है।
6- मुकेश गुर्जर: मुकेश गुर्जर पर आरोप है कि उसनेकरण राज गैंगरेप के वीडियो को सर्कुलेट किया। मुकेश हंसराज के गांव का ही रहने वाला है और लेबर का काम करता है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन सभी आरोपियों की उम्र 20-25 साल के बीच में है।

Chargesheet filed in Court against 6 rapists of Thanagazi alwar

जानिए अलवर गैंगरेप केस में कब क्या हुआ

26 अप्रैल 2019: अलवर जिले के थानागाजी में 5 आरोपियों ने पति के सामने विवाहिता से गैंगरेप किया। वीडियो बनाए।
28 अप्रैल: आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के लिए 11 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता व उसके पति ने पुलिस को शिकायत दी।
30 अप्रैल: थानागाजी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो पीड़ित पक्ष ने अलवर एसपी से मुलाकात की।
02 मई : मामला एसपी तक पहुंचने के बाद थाना​गाजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
06 मई : आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप के अश्लील वीडियो वायरल करवाए दिए।
07 मई : पूरा प्रकरण राजस्थान के साथ-साथ देशभर में सुर्खियां बना। शाम को अलवर एसपी राजीव पाचर एपीओ, थानागाजी एसएचओ सरदार सिंह सस्पेंड व एएसआई सहित कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
08 मई : आरोपियों की गिरफ्तारी व सजा की मांग के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन।
09 मई : गैंगरेप के आरोपी हंसराज, महेश गुर्जर, अशोक व इंद्राज की गिरफ्तारी। वीडियो वायरल करने के आरोप में थानागाजी के मुकेश को भी गिरफ्तार किया।
10 मई : अलवर थानागाजी गैंगरेप के मुख्य आरोपी बताए जा रहे छोटेलाल को सीकर जिले में ट्रक में सोते हुए को पकड़ा।
18 मई : आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+