मंदिर पर बुलडोजर : 300 साल पुराना शिवालय ध्वस्त, BJP-कांग्रेस में चल रही बयानों की 'JCB'
अलवर, 23 अप्रैल। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में शुक्रवार को सड़क विस्तार के लिए 300 साल पुराने शिव मंदिर पर बुलडोजर चला। इसी के साथ ही राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठ गए हैं। वे मंदिर वापस बनवाने की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video

मंदिर वापस बनवाने की मांग
राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में शुक्रवार को सड़क विस्तार के लिए 300 साल पुराने शिव मंदिर पर बुलडोजर चला। इसी के साथ ही राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठ गए हैं। वे मंदिर वापस बनवाने की मांग कर रहे हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया
इधर, भाजपा-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर बयानों की जेसीबी चला रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री शांति धारीवाल व प्रतापसिंह खाचरियावास बोले कि भाजपा के बहुमत वाले बार्ड ने मंदिर तोड़ने का प्रस्ताव दिया था।

अतिक्रमण हटाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया
राजगढ़ नगर पालिका ने सितम्बर 2021 में बोर्ड बैठक में सराय बाजार से गोल चक्कर के बीच अतिक्रमण हटाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया था। 35 पार्षदों वाले बोर्ड में 32 भाजपा के थे।
हालांकि अतिक्रमण हटाने से पहले 8 फरवरी 2022 के प्रस्ताव में सड़क की चौड़ाई 60 फीट से घटकर 30 फीट रखने का प्रस्ताव ले लिया था, पर अफसरों ने 60 फीट हटाए।

हस्ताक्षर नहीं किया तो भाग क्यों गए
कांग्रेस विधायक जोहरी लाल मीणा ने कहा कि यदि भाजपा ने कुछ गलत नहीं किया तो उन्होंने राजगढ़ क्यों छोड़ा? न तो नगर पार्षद और न ही अध्यक्ष नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष ने आदेश पर हस्ताक्षर नहीं किया तो भाग क्यों गए? चोर फरार लेकिन मैं लोगों के बीच रहा।
For last 35 years BJP's in the municipality, they can't prove anything against me. Demolition was done by BJP, Congress people were not there though it's our duty that we'll restore it. It's wrong to say the temple is 300 years old, it isn't even 30 years old: Johari Lal Meena pic.twitter.com/zakQbzZXIn
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 23, 2022
मंदिर को 300 साल पुराना कहना गलत है, 30 साल भी पुराना नहीं
अपने दूसरे ट्वीट में जोहरी लाल मीणा बोले कि पिछले 35 साल से नगर पालिका में भाजपा के लोग मेरे खिलाफ कुछ भी साबित नहीं कर सकते। विध्वंस भाजपा ने किया। कांग्रेस के लोग नहीं थे, हालांकि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसे बहाल करेंगे। मंदिर को 300 साल पुराना कहना गलत है, 30 साल भी पुराना नहीं है।
राजगढ़ में 300 वर्ष पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के विरोध में बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे
मीणा ने कहा कि "गहलोत" अहमद गहलोत खान बन गया है आज उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वे बहुसंख्यक के खिलाफ हैं..#Video pic.twitter.com/y8w2nDoiiZ
— Kreately.in (@KreatelyMedia) April 22, 2022
सीएम और जिला प्रशासन का श्रमा मांगनी चाहिए
सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीएम और जिला प्रशासन का श्रमा मांगनी चाहिए। मंदिर दुबारा बनाकर मूर्तियों को पूरे सम्मान के साथ वापस स्थापित करना चाहिए। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल को हमारे सभी विधायक ज्ञापन देंगे।












Click it and Unblock the Notifications