अलवर के अरुण से शादी करने यूक्रेन से चली आई कैटरीना, रूस की गोलाबारी के बीच हुआ था प्यार
क्वारंटीन अवधि में ही अरुण की मुलाकात यूक्रेन में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाली कैटरीना कात्या से हुई थी। फिर जब भी यूक्रेन होकर गुजरते तब कैटरीना से जरूर मिलते। इस बीच रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया...

राजस्थान के अलवर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। अलवर के अरुण शर्मा और यूक्रेन की कैटरीना कात्या की मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान हुई। फिर बातों मुलाकातों का सिलसिला चला।
रूस-यूक्रेन जंग में दोनों दूसरे को दिल दे बैठे। युवती 45 सौ किलोमीटर दूर यूक्रेन से अलवर आ गई। अब 7 फरवरी 2022 को शादी रचाई है। इनकी शादी में भारत व यूक्रेन के अलावा इंडोनेशिया, ईरान, जर्मनी, इजिप्ट, टर्की, दुबई आदि से भी मेहमान पहुंचे।

जब यूक्रेन में होना पड़ा क्वारंटीन
मीडिया से बातचीत में आईआईटीयन बिजनेसमैन अरुण शर्मा ने बताया कि वे मूलरूप से अलवर के रहने वाले हैं। उनकी फिनटेक कंपनी के ऑफिस इस्तांबुल में है। वहां जाने के लिए यूक्रेन होकर जाना पड़ता था। यूक्रेन में रुकते भी थे। कोरोना की तीसरी लहर 2021 में अरुण शर्मा को यूक्रेन में 15 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ा था।

युद्ध प्रभावित क्षेत्र से परिवार को निकाला
क्वारंटीन अवधि में ही अरुण की मुलाकात यूक्रेन में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाली कैटरीना कात्या से हुई थी। फिर जब भी यूक्रेन होकर गुजरते तब कैटरीना से जरूर मिलते। इस बीच रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया तब कैटरीना का परिवार भी युद्ध प्रभावित क्षेत्र में फंस गया था। अरुण ने उनके परिवार की मदद की और कात्या के परिजनों को सुरक्षित इंस्ताबुल पहुंचाया। तभी से दोनों के बीच प्यार हो गया।

तीन माह पहले कात्या भारत आई
अरुण व कात्या ने अपने परिजनों को रिश्ते के बारे में बताया तो उनकी शादी के लिए सब तैयार हो गए। तीन माह पहले ही कैटरीना अलवर आकर गई थी। यहां अरुण के परिवार व कल्चर को समझा और सात फरवरी को दोनों ने शादी कर ली। अरूण शर्मा के पिता रिटायर हो गए हैं। वहीं मां ललिता शर्मा बुर्जा गांव में स्कूल लेक्चरर हैं।












Click it and Unblock the Notifications