Anju in Pakistan: पाक के नसरुल्लाह से शादी करने वाली अंजू की बेटी बोली-मां का चेहरा देखना भी पसंद नहीं
अंजू-नसरुल्लाह की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। दो बच्चों की मां अंजू के पाकिस्तान जाकर प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने पर परिवार गुस्से में है।
पाकिस्तान की सीमा हैदर भारत आकर सचिन मीणा की हो गई और भारत से अंजू रफाइल पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह की हो गई। सीमा व अंजू दोनों ने प्यार में सरहदें लांघी हैं।
सीमा चार बच्चों को पाकिस्तान से अपने साथ लेकर आई है जबकि अंजू दो बच्चों को भारत छोड़कर गई है। अंजू के प्रति परिवार में गुस्सा है। मां अंजू के पाकिस्तानी प्रेमी के साथ निकाह पर 14 साल की बेटी का बयान भी सामने आया है।

राजस्थान पत्रिका में छपी एक खबर के अनुसार अंजू की 14 साल की बेटी ने कहा कि वह अपनी मां के फैसले से काफी दुखी है। मां के प्रति मन में काफी गुस्सा है। अंजू पाकिस्तान से लौटकर भारत आएगी तो वह मां का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करेगी।
पति अरिवंद ने कहा कि उसकी पत्नी अंजू ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखा किया है। वह 14 साल की बेटी व छह साल के बेटे को छोड़कर पाकिस्तान चली गई और खबर है वहां निकाह कर लिया।
उल्लेखनीय है कि हिंदू से ईसाई धर्म अपनाने वाली अंजू भारत में राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की रहने वाली है। 2020 में फेसबुक पर पाकिस्तान के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई।
21 जुलाई 2023 को अंजू टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान चली गई और 25 जुलाई को पाकिस्तान मीडिया की खबरों में दावा किया गया अंजू और नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया। उनके निकाह का शपथ पत्र भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अंजू ने इसाई से मुस्लिम धर्म अपना लिया और नया नाम फातिमा रख लिया।












Click it and Unblock the Notifications