अलवर में चौंकाने वाली घटना: वॉक पर निकली युवती पर कुत्तों का हमला, बाल-बाल बची जान
Alwar Dog Video: अलवर के जेके नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाम के समय टहलने निकली एक युवती पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
युवती मोबाइल पर बात करते हुए वॉक कर रही थी, तभी अचानक पीछे से करीब 10 कुत्तों का झुंड उसकी ओर दौड़ा। कुछ समझ पाती, उससे पहले ही कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घबराहट में वह बचने का प्रयास करती रही, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेरकर काटना शुरू कर दिया।

15-20 सेकंड तक घिरी रही युवती, फिर लोगों ने बचाया
करीब 15-20 सेकंड तक कुत्तों ने उसे घेर रखा। इस दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाया। हमले में युवती को शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। डर के कारण वह तेजी से घर की ओर भाग गई और कई घंटों तक सदमे में रही।
CCTV में कैद हुआ पूरा मामला
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुत्तों ने अचानक हमला किया और कैसे युवती खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications