Sher Singh Jatav CRPF : श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में अलवर का बेटा सीआरपीएफ जवान शेरसिंह जाटव शहीद

अलवर, 17 जून। राजस्थान का बहादुर बेटा शेरसिंह जाटव वतन पर मर मिटा है। सीआरपीएफ जवान शेरसिंह जाटव श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में आतंकियों को मुकाबला करते हुए शहीद हो गए हैं। यहां बुधवार शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था।

Sher Singh Jatav SI CRPF martyred i

शहीद ​शेरसिंह जाटव, खेरली अलवर

बता दें कि 42 वर्षीय शहीद शेरसिंह जाटव मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले के खेरली इलाके गांव समूंची के रहने वाले थे। गांव समूंची में सिवली जाटव के बेटे शेरसिंह जाटव श्रीनगर आतंकी हमले में गोली लगने से शहीद हुए हैं।

Sher Singh Jatav SI CRPF martyred i

शेरसिंह जाटव सीआरपीएफ में थे एसआई

सीआरपीएफ की 29 बटालियन में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात शेरसिंह जाटव इन दिनों श्रीनगर में तैनात थे। बुधवार शाम को वे सीआरपीएफ के अन्य जवानों के साथ जा रहे थे। वे वाहन में आगे की सीट पर बैठे थे। पंथा चौक पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दौरान शेरसिंह जाटव शहीद हो गए। उनके दो बेटे हितेश व राहुल है।

देर शाम तक पहुंच सकती है पार्थिव देह

बता दें कि गुरुवार सुबह गांव समूंची में शेरसिंह जाटव के शहीद होने की खबर के बाद सन्नाटा पसर गया। गांव में बाजार बंद रहे। आस-पास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। शहीद की पा​र्थिव देह गुरुवार शाम या रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+