7 सात फेरों के बाद 7 दिन ही साथ निभा पाई 55 साल की दुल्हन, 37 के दूल्हे को दे गई धोखा

अलवर, 8 अक्टूबर। राजस्थान के अलवर जिले के टहला के कानियावास गांव में 55 साल की एक महिला की 37 साल के शख्स के साथ शादी करवा दी गई। खुलासा तब हुआ जब वो दुल्हन लुटेरी निकली और सात फेरों के सात दिन बाद ही दगा दे गई। पुलिस ने दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया है।

Looteri Dulhan

आरोप है कि बिचौलियो ने स्टॉम्प पर एग्रीमेंट कर भरतुपर के डीग के निकट पानेरी की एक 55 साल की महिला गीता से कानियावास गांव के 37 साल के युवक से 15 जून 2020 को शादी करा दी। दुल्हन शादी के 8 दिन बाद ही भाग गई। वह 23 जून 2020 को पीहर जाने की कहकर चली गई। साथ में 4 लाख के जेवर और 50 हजार रुपए नकद ले गई। बाद में वापस नहीं लौटी।

टहला के कानयाबास निवासी रामावतार ने शिकायत में बताया कि श्रीया उर्फ श्रीराम पुत्र रामसहाय गुर्जर निवासी बाकाला थानागाजी से उसकी जान पहचान थी। उसे पता था कि परिवादी की शादी नहीं हुई है। वह शादी करने का इच्छुक है।

इसलिए उसने सहयोगी निहाल सिंह निवासी कुशालगढ़ मालाखेड़ा व गीता देवी पत्नी नत्थूराम गुर्जश्र निवासी पानेरी डीग भरतपुर ने मिलकर षड़यंत्र रच लिया। दोनों ने शादी के लिए गीता देवी को तैयार कर लिया। फिर परिवादी के पास पहुंच गए। 7 जून 2020 को परिवादी ने श्रीराम व निहाल सिंह को 8 लाख रुपए दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+